S Jha Legal Sansar & Associates

होम › हिंदी गाइड › GST बिल कैसे बनाएं

GST बिल कैसे बनाएं: ऑनलाइन GST बिल मेकर

अपना बिज़नेस, ग्राहक और सामान भरिए। टाइप करते ही बिल बनता दिखता है, GST अपने आप जुड़ता है, और साफ़ A4 PDF डाउनलोड करके WhatsApp पर भेज सकते हैं। कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल नहीं करना।

GST बिल पर क्या-क्या होना ज़रूरी है?

  • आपका नाम, पता और GSTIN।
  • बिल नंबर और तारीख।
  • ग्राहक का नाम, पता और GSTIN (अगर रजिस्टर्ड है)।
  • सामान का नाम, HSN या SAC कोड, मात्रा और रेट।
  • टैक्सेबल वैल्यू, GST रेट और CGST + SGST या IGST की रकम।
  • प्लेस ऑफ सप्लाई और आपका साइन।

हमारे बिल मेकर का हर बिल इन सब बातों के साथ बनता है।

4 आसान स्टेप में बिल बनाएं

  1. बिल मेकर खोलें और अपने बिज़नेस की डिटेल एक बार भरें। ये आपके ब्राउज़र में सेव रहती है।
  2. ग्राहक जोड़ें। सही GSTIN डालते ही राज्य और सही टैक्स (CGST + SGST या IGST) अपने आप लग जाता है।
  3. सामान, HSN, मात्रा, रेट और GST % डालें।
  4. Download PDF दबाएं, पेमेंट करें (या सब्सक्रिप्शन कोड डालें) और बिल WhatsApp पर भेजें।

और क्या मिलता है?

  • बिल पर UPI QR, जिसमें बिल की रकम पहले से भरी होती है।
  • क्रेडिट नोट, डेबिट नोट, कोटेशन, प्रोफॉर्मा इनवॉइस और डिलीवरी चालान भी इसी टूल से।
  • सेव किए ग्राहक और सामान, अगली बार लिस्ट से चुनें।
  • बिल रजिस्टर Excel में और Tally इम्पोर्ट फाइल।

मदद चाहिए? S Jha Legal Sansar & Associates, Padma Tower 2, Rajendra Place, New Delhi। हफ्ते के सातों दिन सुबह 8 से रात 8 बजे तक। WhatsApp पर अपना सवाल भेजें, हम पूरा खर्च और समय पहले बता देंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मोबाइल पर GST बिल बना सकते हैं?

हाँ। बिल मेकर मोबाइल और कंप्यूटर दोनों के ब्राउज़र में चलता है। कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना।

CGST-SGST या IGST कैसे तय होता है?

आपका और ग्राहक का राज्य एक हो तो CGST + SGST, अलग-अलग हो तो IGST। टूल GSTIN से राज्य पढ़कर अपने आप सही टैक्स लगाता है।

बिल का खर्च कितना है?

बिल भरना और पूरा प्रीव्यू देखना बिना पैसे के है। कीमत PDF डाउनलोड करते समय दिखती है। सालाना सब्सक्रिप्शन में साल भर हर बिल शामिल है।

ये भी पढ़ें

Read this in English: GST Invoice Generator. सरकारी फीस, सीमाएं और तारीखें नवंबर 2026 के अनुसार हैं और बदल सकती हैं।

🌐 भाषा · Language